Search

 
 
 

श्रम कानूनों को कमजोर कर रही है केंद्र सरकार : ऐक्टू

 
Ranchi: ऐक्टू से सम्बद्ध झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन के राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को डोरंडा स्थित यूनियन कार्यालय में सुभाष मंडल की अध्यक्षता में हुई. रांची, बोकारो, रामगढ़, दुमका, गुमला समेत कई जिलों के पदधारी बैठक में शामिल हुए. मौके पर ऐक्टू के प्रदेश महासचिव शुभेंदु सेन ने कहा कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों व संविधान को कमजोर कर रही है. वन नेशन वन इलेक्शन उसी दिशा में उठाया गया कदम है. संविधान निर्माता बाबा साहब के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री के द्वारा की गई टिप्पणी संविधान के प्रति संघ परिवार की दोहरी मानसिकता को उजागर करती है.

26 जनवरी तक संविधान बचाओ जन अभियान

ऐक्टू 26 जनवरी तक संविधान बचाओ जन अभियान संचालित करेगी. निर्माण मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव भुवनेश्वर केवट ने कहा कि श्रमिक अधिकारों को पुनः बहाल करो के नारे के साथ ऐक्टू का राष्ट्रीय सम्मलेन 24 से 26 फरवरी तक दिल्ली में आयोजित होगा. उदघाटन सत्र ताल कटोरा स्टेडियम में होगी. जिसमें सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि समेत विदेशी मित्र संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. निर्माण मजदूर यूनियन मजदूरों को बड़ी संख्या में सदस्यता भर्ती कर केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नितियों के खिलाफ आंदोलन करेगी. मौके पर यूनियन के नेता अमल घोष, किशोर खंडित, भीम साहू, एनामुल हक, हुमायूं साहू ,रमेश कुमार रवि, मुजाहिदुल, नसीम अख्तर, एतवारी देवी, मंजू सिंह, खालिक आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-accorded-guard-of-honour-at-bayan-palace-in-kuwait/">पीएम

मोदी को कुवैत के बायन पैलेस में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया
         
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही