Search

 
 
 

आम जनता को ठगने का काम कर रही है केन्‍द्र सरकार : भूषण बाड़ा

 
Simdega : केंद्र सरकार झूठों की सरकार है. मोदी सरकार पूर्ण रूप से आम जनता को ठगने का काम कर रही है. उक्त बातें विधायक भूषण बाड़ा ने प्रखंड के बाजार टांड़ में कांग्रेस प्रखंड कमेटी के बैनर तले आयोजित महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम में कही. आगे कहा कि जिस सरकार का गठन ही महंगाई हटाने के लिए हुआ था. आज उस सरकार ने जनता को ही बेवकूफ बनाया है. 2014 में जब यह सरकार सत्ता में आई थी, तब से दुगने मूल्यों में डीजल-पेट्रोल और 4 गुणे मूल्यों में खाद्य पदार्थ बिक रहे हैं. जनता के रोजगार भी छीन रहे हैं. विधायक ने कहा कि आमदनी के साधन कम हो रहे हैं. जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और इस सरकार के उद्योगपति मित्रों की आमदनी दिनों दिन बढ़ती जा रही है. आज वक्त आ गया है कि जनता जागे और इस अंधी-बहरी सरकार को उखाड़ फेंके. कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबों-आदिवासियों के साथ रही है और जनता के लिए हर संघर्ष करने के लिए तैयार है. कार्यक्रम प्रखंड अध्‍यक्ष अजीत लकड़ा की अगुवाई में संपन्‍न हुआ. कार्यक्रम को अजीत लकड़ा, प्रमुख रजत लकड़ा, माइकल खड़िया, तारसिला खड़िया आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर अख्तर खान, सोनल लकड़ा, तिलका रमन, शीतल एक्का, भूषण राम, लुशियन मिंज, समीर किंडो, बिरंजन बाड़ा, पंसस प्रमिला कुजूर, सुषमा कुजूर, नीला नाग, ज्योति, अमजद खान, सागर, जॉनी, बन्नू आदि उपस्थित थे. वहीं विधायक प्रतिनिधि तिलका रमण ने कहा कि मोदी सरकार हर मामले में विफल रही है. धर्म के नाम राजनीति करने वाली भाजपा सरकार से देश को बचाने की जरूरत है. संविधान खत्म करना चाह रही है भाजपा सरकार : जोसिमा खाखा वहीं विधायक की धर्मपत्‍नी सह जिप सदस्‍य जोसिमा खाखा ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान खत्म करना चाह रही है. वह कभी नहीं चाहते कि दबे, कुचले और वंचित लोग शिक्षित हों और राजनीति में आएं. भाजपा सरकारी संपत्ति के निजीकरण की राजनीति कर रही है. कहा कि जब तक पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमत कम नहीं की जाएगी, खाद्य पदार्थों पर जीएसटी नहीं हटेगी, युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा, कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी. इसे भी पढ़ें- जमानत">https://lagatar.in/even-after-4-days-of-getting-bail-two-congress-mlas-are-still-in-jail-not-getting-bailer/">जमानत

मिलने के 4 दिन बाद भी जेल में बंद हैं दो कांग्रेसी विधायक, नहीं मिल रहा बेलर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही