Search

 
 
 

एचईसी मामले में केंद्र सरकार सकारात्मक रवैया अपनाये, यह श्रमिकों, उद्योग जगत के हित में है : बंधु तिर्की

 
 Ranchi : कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्य एवं कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि केंद्र सरकार एचईसी को पुनर्जीवित करे. बंधु तिर्की आज एचईसी मुख्यालय के समक्ष एचईसी के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों व धुर्वा क्षेत्र में रहनेवाले लोगों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे.

आंदोलन एचईसी के लोगों के निजी स्वार्थ के लिए नहीं

उन्होंने कहा कि एचईसी को पुनर्जीवित करना झारखंड के श्रमिक सहित उद्योग जगत के हित में है, केंद्र सरकार अधिकारियों -कर्मचारियों की मांगों को अविलंब मान ले. उन्होंने कहा कि धुर्वा क्षेत्र में जारी आंदोलन, एचईसी के किसी अधिकारी, कर्मचारी और धुर्वा क्षेत्र में रहनेवाले लोगों के निजी स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि देश के हित के लिए है. उन्होंने कहा कि एचईसी के मामले में केंद्र सरकार को सकारात्मक रवैया अपनाना चाहिए.

केंद्र सरकार एचईसी के प्रति उदासीन और उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है

बंधु तिर्की ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एचईसी की स्थापना कर अपने सपनों को जमीन पर मूर्त रूप दिया था. उनका उद्देश्य यही था कि देश में उद्योग धंधों का तेजी से विकास हो. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एचईसी के प्रति उदासीन और उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. कहा कि 22 माह से अधिकारियों-कर्मचारियों को वेतन न मिलना अफसोसजनक है. श्री तिर्की ने प्रधानमंत्री से अपील की कि वह बिना किसी पूर्वाग्रह के एचईसी के भविष्य को देखते हुए सकारात्मक निर्णय लें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही