Search

 
 
 

केंद्र सरकार ने गिरिडीह की आकांक्षाओं का गला घोंटा- विनोद सिंह

 

कहा- कोडरमा की जनता इंडिया गठबंधन के पक्ष में दिखा रही भरोसा

Bengabad (Giridih) : कोडरमा लोकसभा सीट से भाकपा माले (इंडिया गठबंधन) प्रत्याशी विनोद सिंह जनसंपर्क अभियान के क्रम में मंगलवार की रात बेंगाबाद पहुंचे. बेंगाबाद बाजार में दुकानदारों से मुलाकात कर चुनाव में समर्थन की अपील की. मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने गिरिडीह की आकांक्षाओं का गला घोंटा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिरिडीह को आकांक्षी जिला बनाने का वादा किया था, लेकिन सबसे ज्यादा पीएम आवास की कटौती गिरिडीह में हुई है. केंद्र सरकार की तरफ से यहां सड़क, शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ. जिस विश्वास से कोडरमा की जनता ने भाजपा को रिकॉर्ड मतों से प्रतिनिधित्व सौंपा था, उनकी आशाओं पर पानी फिर गया. भाजपा ने बीते 10 साल से कोडरमा का प्रतिनिधित्व किया, मगर देश के 100 सांसदों में भी कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी का नाम नहीं आया. ऐसे लोग जनता को दस साल का हिसाब देने की बजाय फिर से सब्जबाग दिखा रहे हैं. इंडिया गठबंधन एकजुट है और कोडरमा की जनता उसके पक्ष में भरोसा दिखा रही है.

500 रुपए मजदूरी भी नहीं दे पा रहे

विनोद सिंह ने कहा कि जिन्होंने हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज पर बैठाने का सपना दिखाया था, वह मनरेगा मजदूरों को 500 रुपए मजदूरी नहीं दे पा रहे हैं. भाजपा ने स्विस बैंक से पैसे निकलवाने की बात कही थी, वह आज एसबीआई में इलेक्ट्रॉल बांड का पैसा छिपाते फिर रही है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह महाघोटाला सामने आया है. औद्योगिक क्षेत्र में कोडरमा की पहचान मिट चुकी है. अभ्रक का भंडार होने के बाद भी यहां एक भी कारखाना नहीं है. अडाणी के पावर प्लांट को तुरंत एनओसी मिल जाता है, मगर यहां उद्योग खोलने पर तरह-तरह की बंदिशें लगा दी जाती हैं. जनसंपर्क अभियान में माले नेता राजेश यादव, राजेंद्र मंडल, शिवनंदन यादव, रामलाल मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-babulal-marandi-worshiped-in-kali-manda-temple-of-village/">गिरिडीह

: बाबूलाल मरांडी ने गावां के काली मंडा मंदिर में की पूजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही