मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई करते हुए केंद्र को सूचित करने का दिया निर्देश
Praveen Kumar Ranchi : झारखंड के हजारीबाग जिले में केरेडारी प्रखंड अंतर्गत एनटीपीसी की चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना के एमडीओ (माइन डेवलपर ऑपरेटर) ऋत्विक-एएमआर द्वारा किये जा रहे खनन के दुष्प्रभाव के कारण एक दस वर्षीय बिरहोर बच्ची की मौत मामले में मंटू सोनी की शिकायत पर भारत सरकार ने संज्ञान लिया है. भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को अवगत कराते हुए मंत्रालय को सूचित करने का निर्देश दिया है. मामले को लेकर शुभम संदेश ने लगातार खबरें प्रकाशित की थी. जिसके बाद केंद्र सरकार ने शिकायत मिलने पर झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है.बिरहोर बस्ती को बिना पुनर्वासित किए हो रहा खनन
शिकायतकर्ता मंटू सोनी ने अपनी शिकायत में एनटीपीसी के चट्टी बारियातू कोल परियोजना के खनन स्थल से महज कुछ मीटर की दूरी पर लुप्तप्राय आदिम जनजाति बिरोहर बस्ती को बिना विस्थापित-पुर्नवासित किए खनन कार्य चालू करने की बात बतायी है. बताया कि खनन स्थल के समीप आदिम जनजाति बिरहोर के लगभग 250 लोग निवास करते हैं, जिसमें 40 बच्चे हैं. खनन के दुष्प्रभाव के कारण बीते 28 फरवरी 2024 को एक 10 वर्षीय नाबालिग आदिम जनजाति बिरहोर बच्ची की मौत हो गई. इस पूरे मामले में एनटीपीसी ने अपना पल्ला झारते हुए कहा था कि यह परियोजना क्षेत्र के बाहर का मामला है. वहीं एनटीपीसी की चट्टी बारियातू कोयला खनन परियोजना के एमडीओ (माइन डेवलपर ऑपरेटर) ऋत्विक-एएमआर कंपनी ने महज चालीस हजार मुआवजा देकर शव दफनाने का दबाव बनाया था.नदी में कर दिया ओबी डंप
खनन क्षेत्र के आसपास घनी आबादी है, जिसे विस्थापित-पुर्नवासित किए बिना खनन कार्य किया जा रहा है. परियोजना अंतर्गत छोटकी नदी के एक किलोमीटर एरिया को भी बंद कर उसमें ओबी डंप कर उसे भर दिया गया है. जिससे उस नदी का अस्तित्व ही मिटने की कगार पर पहुंच आ गया है. पूरे मामले पर जिला-प्रशासन भी मौन है. वहीं आसपास निवास करने वाली आम जनता विवश. एनटीपीसी और जिला प्रशासन द्वारा समुचित प्रयास करने का आश्वासन दिया गया था, मगर मामूली पानी छिड़काव कर मानवीय आबादी को खतरे में डाल खनन कार्य किया जा रहा है. कोई अनहोनी होने पर घटना को दबाने का प्रयास किया जाता है. इसे भी पढ़ें : लोस">https://lagatar.in/los-elections-congress-released-second-list-of-43-candidates/">लोसचुनावः कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट [wpse_comments_template]
Leave a Comment