Search

 
 
 

नक्सलियों से लड़ने का प्रशिक्षण देने के लिए CIAT स्कूलों का और पांच साल संचालन करेगी केंद्र सरकार

 
 Ranchi :  केंद्र सरकार नक्सलियों से लड़ने का प्रशिक्षण देने वाले चार CIAT स्कूलों का पांच साल और  संचालन करेगी. इस पर मुहर लग गयी है.  गौरतलब है कि पिछले  दिनों झारखंड में नक्सलियों से लड़ने का प्रशिक्षण देने वाले CIAT का संचालन और पांच साल करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा गया था.

पत्र गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा लिखा गया था

यह पत्र गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा लिखा गया था. पत्र में कहा गया था कि उग्रवादी गतिविधियों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पुलिस शिक्षा और प्रशिक्षण को कार्यरूप देने की बात 11 वीं पंचवर्षीय योजना में कही गयी थी. इसके तहत राज्य में CIAT नेतरहाट (लातेहार), पदमा (हजारीबाग), मुसाबनी (पूर्वी सिंहभूम) और टेण्डरग्राम ( रांची) के स्थापना की स्वीकृति गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दी गयी थी.

पूर्व में चारों स्कूलों को 2023-24 तक कार्यरत रखने की स्वीकृति मिली थी

इन चार CIAT स्कूलों के उन्नयन के लिए इस योजना को 12वीं पंचवर्षीय योजना (वर्ष 2012-13 से 2016-17) में भी चालू रखने के लिए भारत सरकार और  राज्य सरकार के बीच एमओयू हुआ था. केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा इन चारों स्कूलों को वित्तीय वर्ष 2023-24 तक कार्यरत रखने की स्वीकृति प्रदान की गयी थी. अब यह 2024-29 तक केंद्र सरकार इन चारों स्कूल का संचालन करेगी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही