NewDelhi : same-sex marriages को कानूनी मान्यता देने वाली याचिका पर आज बुधवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दायर किया है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में आज भी इस मामले में सुनवाई हुई. केंद्र सरकार ने नया हलफनामा दायर कर सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया कि राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को भी समलैंगिक शादियों को कानूनी मान्यता देने के अनुरोध वाली याचिकाओं पर सुनवाई में पक्षकार बनाया जाये. इसे भी पढ़ें : UN">https://lagatar.in/un-population-report-india-becomes-the-most-populous-country-in-the-world-leaving-behind-china/">UN
Population Report : दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बना भारत, चीन को छोड़ा पीछे
अहमद-अशरफ हत्याकांड में कार्रवाई, शाहगंज इंस्पेक्टर, दो दारोगा और दो सिपाही सस्पेंड
Population Report : दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बना भारत, चीन को छोड़ा पीछे
केंद्र ने कहा कि यह विषय राज्यों के विधायी क्षेत्र के भीतर आता है
इस क्रम में केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि उसने 18 अप्रैल को सभी राज्यों को पत्र भेजकर समलैंगिक शादियों (same-sex marriages) को मान्यता देने के अनुरोध वाली याचिकाओं में उठाये गये मौलिक मुद्दे पर उनसे टिप्पणियां मांगी हैं. साथ ही केंद्र ने कहा कि यह विषय राज्यों के विधायी क्षेत्र के भीतर आता है. इसलिए इसे पहले सुना जाना चाहिए. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड, जस्टिस एसके कौल, एसआर भट, हिमा कोहली और पीआर नरसिम्हा की पीठ समलैंगिक शादियों के मामले में दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें : अतीक">https://lagatar.in/action-in-atiq-ahmed-ashraf-murder-case-shahganj-inspector-including-two-sub-inspector-and-two-constables-suspended/">अतीकअहमद-अशरफ हत्याकांड में कार्रवाई, शाहगंज इंस्पेक्टर, दो दारोगा और दो सिपाही सस्पेंड
Leave a Comment