Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पर, SC का निर्देश, मामला सूचीबद्ध करें, अगले सप्ताह सुनवाई

NewDelhi : केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की नयी योजना अग्निपथ स्कीम पर बवाल के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंच गया है. खबर है कि अग्निपथ योजना के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने हामी भर दी है. सूचना है कि अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली याचिका आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखी गयी. याचिकाकर्ताओं के वकील ने SC में दलील दी किअग्निपथ योजना में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. कहा गया कि कई छात्रों, विशेष रूप से वायु सेना के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के भविष्य दांव पर हैं. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/cm-eknath-shindes-litmus-test-in-maharashtra-assembly-today-both-eknath-shinde-and-uddhav-thackeray-factions-issued-whips-to-mlas-whose-whip-will-run/">महाराष्ट्र

विधानसभा में CM एकनाथ शिंदे की अग्निपरीक्षा आज, शिंदे और उद्धव ठाकरे दोनों गुटों ने विधायकों को व्हिप जारी किये, किसका Whip चलेगा!

कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया था

वकील ने कहा कि 2017 से 70 हजार से अधिक छात्रों को ट्रेनिंग दी गयी. ट्रेनिंग के बाद छात्रों का आश्वासन दिया गया था कि नियुक्ति पत्र जारी किया जायेगा, लेकिन इसके उलट अग्निपथ योजना लायी गयी है. अग्निपथ स्कीम के खिलाफ याचिकाकर्ताओं के वकील की दलील सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट की बेंच सुनवाई के लिए तैयार हो गया. बेंच की ओर से कहा गया कि याचिका को अगले सप्ताह सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाये. बता दें कि अग्निपथ योजना को लेकर बिहार, यूपी, हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में युवाओं ने हंगामा किया था. कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया था. इस मामले में राज्य सरकारों द्वारा उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही