Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स में सेंट्रल लैब की शुरुआत, एचआईवी समेत ये जांच होंगे निशुल्क

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रिम्स में मरीजों को अब खून जांच के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. ट्रामा सेंटर के पहले तल्ले में सेंट्रल लैब की शुरुआत मंगलवार को की गयी. क्रिटिकल केयर के एचओडी डॉ पीके भट्टाचार्य के देखरेख में दोबारा इसकी शुरुआत हुई है. यहां पैथोलॉजी और बायोकेमेस्ट्री से संबंधित जांच होंगे. पैथोलॉजी की इंचार्ज डॉ पुष्पांजलि और बायोकेमेस्ट्री के इंचार्ज डॉ साकेत वर्मा होंगे. बता दें कि यहां मरीजों को रिपोर्ट चार से छह घंटे के अंदर देने की बात कही गई है. लैब की शुरुआत के दौरान रिम्स के निदेशक डॉ राजीव गुप्ता ने कहा कि सभी तरह के जांच मरीजों को मिलेंगे. हर वार्ड में कलेक्शन के लिए मेडिकल इंटर्न की बहाली की गई है. सभी को वार्ड से संपूर्ण कलेक्शन कर लैब में लाने को कहा गया है. उसके बाद रिपोर्ट को वार्डों तक पहुंचाने को कहा गया है. इसे भी पढ़ें -मैनहर्ट">https://lagatar.in/next-hearing-in-hc-on-petition-filed-to-investigate-manhart-scam-on-november-28/">मैनहर्ट

घोटाला : HC ने ACB को जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश, अगली सुनवाई 28 नवंबर को

पैथोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री और लैब मेडिसिन को भी उपलब्ध कराए गए रिएजेंट

डॉ राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि सेंट्रल लैब में मरीजों के खून जांच का अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा. सेंट्रल लैब के अलावा पैथोलॉजी विभाग, बायोकेमेस्ट्री विभाग और लैब मेडिसिन में भी जांच जारी रहेगी. पिछले कुछ समय से इन विभागों में रिएजेंट की कमी के कारण अधिकतर जांच बंद थे. फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए इन विभागों में भी रिएजेंट उपलब्ध करा दिए गए हैं. निदेशक ने कहा कि उम्मीद की जा रही है कि मरीजों को अब बहुत अधिक परेशानी नहीं होगी.

सुगर, यूरिया, क्रिएटिनिन, एचआईवी समेत कई जांच निशुल्क

इस केंद्र में बीटीसीटी, ब्लड यूरिया, सुगर पीपी फास्टिंग, एबीओ आरएच, एचबी, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, एचआईवी, पीटीएनटीआर, एंटीएचसीवी, वीडीआरएल, ईएसआर, सिरम क्रिएटीनिन, इलेक्ट्रारॉयड्स जैसी समान्य जांच निशुल्क में की जाएगी.

इन जांच के लिए लगेंगे पैसे

सीबीसी: 20 इबीसी : 10 एलएफटी: 45 आरएफटी: 40 एबीएसएजी: 90 एबी एवनसी: 100 थॉयराइड: 200 लिपिड प्रोफाइल: 200

ये रहे मौजूद

चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेंद्र बिरूआ, चिकित्सा उपाधिक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी, मेडिसीन विभाग के एचओडी डॉ विद्यापति, क्रिटिकल केयर के इंचार्ज डॉ प्रदीप भट्टाचार्य समेत अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें -INDIA">https://lagatar.in/if-india-alliance-wins-kharge-or-rahul-gandhi-will-be-pm-candidate-politics-heated-up-due-to-shashi-tharoors-statement/">INDIA

अलायंस जीता तो खड़गे या राहुल गांधी होंगे पीएम उम्मीदवार, शशि थरूर के बयान से राजनीति गरमायी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही