Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्रीय नेतृत्व करेगा रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की घोषणा : दीपक प्रकाश

Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी कौन होगा, इसकी घोषणा राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद की जाएगी. भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा और आजसू का पुराना और नैसर्गिक संबंध है. झारखंड आंदोलन में दोनों पार्टियों ने साथ-साथ संघर्ष किया है. रामगढ़ में भाजपा का या फिर साझा प्रत्याशी कौन होगा, इसकी विधिवत घोषणा सही समय पर केंद्रीय नेतृत्व करेगा.

मोदी के नेतृत्व में तीन अंतरराष्ट्रीय संगठनों की अध्यक्षता कर रहा भारत

दीपक प्रकाश ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की साख विश्व पटल पर लगातार बढ़ रही है. भारत को तीन अंतरराष्ट्रीय संगठनों (जी 20, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और शंघाई सहयोग संगठन) की अध्यक्षता भारत को मिली है. वहीं विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि इनकी झूठी राजनीति जनता की अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट में खारिज हुई है. पेगासस, राफेल, सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा, सेंट्रल विष्टा, नोटबंदी जैसे मामले में विपक्ष की करारी हार हुई है.

23- 24 जनवरी को देवघर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में हुए फैसलों और संकल्पों को जमीन पर उतारने के लिए 23 और 24 जनवरी को देवघर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है. 7 सत्रों में बैठक होगी, जिसमें झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी चर्चा होगी. राजनीतिक प्रस्ताव पास किया जाएगा और आंदोलन की रूपरेखा तैयार होगी. इसे भी पढ़ें – सरला">https://lagatar.in/annual-sports-day-udaan-2023-organized-at-sarla-birla-public-school/">सरला

बिरला पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस उड़ान- 2023 का हुआ आयोजन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही