Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा सांसद सुनील सिंह के मामले में केंद्रीय नेतृत्व करेगा निर्णय : वाजपेयी

Advertisement
Advertisement
Nilambar Pitambarpur, Medininagar:  भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने चतरा के भाजपा सांसद सुनील सिंह पर बयान दिया है. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि क्षेत्र से गायब रहने के मामले में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा. चतरा से सांसद बनने के बाद चार सालों में मात्र एक बार सुनील सिंह का लेस्लीगंज में आगमन हुआ. इसके बाद वह लगातार क्षेत्र से गायब हैं. इस मामले को लेकर पूछे जाने पर प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि समय आने पर इसका निर्णय भाजपा केंद्रीय नेतृत्व अवश्य करेगा. इसे भी पढ़ें :प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-visits-the-historic-11th-century-al-hakim-mosque-in-cairo/">प्रधानमंत्री

मोदी ने काहिरा की 11वीं सदी की ऐतिहासिक अल हाकिम मस्जिद का दौरा किया

डॉ. शशि भूषण मेहता के कार्यों की प्रशंसा

हालांकि भाजपा झारखंड प्रदेश प्रभारी ने विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता के कार्यों की भरपूर प्रशंसा की. बता दें कि भाजपा के प्रदेश नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पार्टी की सांगठनिक बैठकों में चतरा सांसद सुनील सिंह की अनुपस्थिति को लेकर कई बार कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाये. लेकिन पार्टी नेतृत्व के स्तर से प्रत्येक बार मामले को दबा दिया गया. इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को क्षति पहुंच सकती है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-preparation-for-the-sixth-convocation-ceremony-in-kolhan-university-the-governor-can-be-the-chief-guest/">जमशेदपुर

: कोल्हान विश्वविद्यालय में छठे दीक्षांत समारोह की तैयारी, राज्यपाल हो सकते हैं मुख्य अतिथि
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही