Search

 
 
 

डीएसपीएमयू में एक करोड़ की लागत से बनेगी सेंट्रल लाइब्रेरी : कुलपति

 
Ranchi : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में इस साल तीन नए कोर्स बायोटेक, नर्सिंग और सेफ्टी मैनेजमेंट शुरू करने के साथ ही लाइब्रेरी और साइंस रिसर्च सेंटर खोला जाएगा. कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने सोमवार को यह जानकारी दी. बताया कि  विश्वविद्यालय में इस वर्ष कई नए काम किये जाने हैं. मुलभूत जरूरतों को पूरा किया जायेगा. कुलपति डॉ शांडिल्य ने शुभम संदेश संवाददाता से खास बातचीत में कहा कि इस वर्ष एक करोड़ की लागत से सेंट्रेल लाइब्रेरी बनायी जाएगी.

सरकार को प्रपोजल भेज दिया गया है

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए सेंट्रेल लाइब्रेरी जरूरी है. कई सारे जर्नल, मैगजीन, अखबार और किताब उपलब्ध कराए जाने हैं, जो विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होंगे. डीएसपीएमयू में सेंट्रेल लाइब्रेरी की स्थापना करना मेरी प्राथमिकता है. इसके लिए सरकार को प्रपोजल भेज दिया गया है. विश्वविद्यालय में एक साइंस रिसर्च लैब बनाना है, जहां विद्यार्थी अपना शोध कार्य कर पाएंगे.

नए- नए कोर्स की शुरूआत की जायेगी

कुलपति ने कहा कि डीएसपीएमयू में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए नए- नए कोर्स की शुरूआत की जायेगी. इस वर्ष हम तीन कोर्स शुरू करने जा रहे हैं. नर्सिंग, सेफ्टी मैंनेजमेंट और बायोटेक जैसी रोजगार देने वाले कोर्स की शुरुआत की जा रही है. कुलपति ने कहा कि नैक के लिए अभी समय है, लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं. कुलपति का लक्ष्य
  • स्टेडियम बनाना
  • गर्ल्स होस्टल बनाना
  • लाइब्रेरी बनाना
  • तीन नए कोर्स शुरू करना
  • साइंस लैब को अपग्रेड करना
  • साइंस रिसर्च सेंटर बनाना
इसे भी पढ़ें –कहीं">https://lagatar.in/you-can-vote-from-anywhere-in-your-home-constituency-ec-seeks-opinion-from-political-parties/">कहीं

से भी अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र  में कर सकते हैं मतदान, EC ने राजनीति दलों से मांगी राय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही