Search

 
 
 

केंद्र की मोदी सरकार धनबाद के साथ कर रही सौतेला व्यवहार- संतोष सिंह

 
Dhanbad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धनबाद आगमन से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने बुधवार को पीएम और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा. हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता कर कई आरोप लगाए. कहा कि केंद्र सरकार धनबाद के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. भाजपा सरकार ने सिंदरी में एफसीआई को षड्यंत्र के तहत बंद कर दिया और उसे दूसरी कंपनी हर्ल को सौंप कर वाहवाही लूटने में लगी है. धनबाद में एयरपोर्ट की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन प्रधानमंत्री ने इसे अनसुना कर दिया.  संतोष सिंह ने कहा कि धनबाद रेल मंडल पूरे देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला मंडल है, इसके बावजूद यहां से दिल्ली, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के लिए सीधी ट्रेन नहीं है. भाजपा की डबल इंजन सरकार में भी वर्षों पुरानी फ्लाई ओवर की मांग को पूरा नहीं किया जा सका. झरिया के विस्थापितों के लिए बीसीसीएल की पुनर्वास योजना अब तक धरताल पर नहीं उतर पाई है. सांसद पीएन सिंह पर निशाना साधते हुए संतोष सिंह ने कहा कि निष्क्रिय सांसद के कारण यहां का एम्स देवघर चला गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tetulamaris-jmm-leader-ashok-nishad-dies-of-heart-attack-wave-of-mourning//">धनबाद

: तेतुलामारी के झामुमो नेता अशोक निषाद का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही