Search

 
 
 

होली को लेकर केंद्रीय शांति समिति की हुई बैठक, बोले एसएसपी- रांची की सांस्कृतिक विरासत बहुत अच्छी

 
Ranchi: होली को लेकर शनिवार को केंद्रीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय में आयोजित की गई. बैठक में एसएसपी रांची चंदन सिन्हा, सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक, शहर सह ग्रामीण सुमित कुमार अग्रवाल, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरनाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता सुदेश कुमार, संबंधित पुलिस पदाधिकारी और विभिन्न शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे. बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनाने की बात कही गई. बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने रमजान के दौरान होलिका दहन एवं होली सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने की बात कही. समिति के सदस्यों द्वारा शराब दुकानें बंद रखने, आपराधिक प्रवृति के लोगाें पर कार्रवाई करने, रैश ड्राइविंग पर लगाम लगाने सहित कई बातें रखी गई. एसएसपी ने बैठक में कहा कि रांची की सांस्कृतिक विरासत काफी अच्छी है. उन्होंने कहा कि हमेशा से रांची में भाईचारे के साथ अच्छे वातावरण में त्योहार संपन्न होते हैं, इस बार भी सभी के सहयोग से त्योहार संपन्न होगा. उन्होने कहा कि किसी तरह की आपराधिक गतिविधि की जानकारी ससमय पुलिस को दीजिये, अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इसे पढ़ें- अवैध">https://lagatar.in/three-news-from-garhwa-including-police-launched-raid-campaign-against-illegal-liquor/">अवैध

शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान समेत गढ़वा की तीन खबरें

तय मानक से ज्यादा ध्वनि पर ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने पर कार्रवाई

बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर सह ग्रामीण सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों की ओर से जिन बिन्दुओं पर ध्यान आकृष्ट कराया. उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि रैश ड्राइविंग पर लगाम लगाने के लिए चेकनाका की संख्या बढ़ायी जाएगी. संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के साथ पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था होगी. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तय मानक के अनुसार डीजे का उपयोग करें, विवादित गाने न बजायें, आदेश की अवहेलना करने पर डीजे जब्त कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी. इसे भी पढ़ें- कल्पना">https://lagatar.in/kalpana-boosted-the-courage-of-kejriwals-wife-called-and-said-we-are-standing-together/">कल्पना

ने बढ़ाई केजरीवाल की पत्नी की हिम्मत, फोन कर कहा- हम साथ खड़े हैं
एसडीओ ने कहा की जरूरत पड़ने पर शांति समिति के सदस्य हमेशा उपस्थित रहते हैं, आपके जज्बे को सलाम. उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है, इस बात का ध्यान रखें कि होली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आदर्श आचार संहिता की अवहेलना न हो. अपर जिला दण्डाधिकारी ने शांति समिति के सभी सदस्यों को पर्व के दौरान सचेत रहने को कहा गया, उन्होंने कहा कि किसी भी मामले को बढ़ने से फौरन रोकें. ऐसा पहली बार नहीं है जब हमने एक साथ कई त्यौहार मनाया है, इस बार भी मिलकर त्योहार मनाएं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही