बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं चुनाव: तिवारी
Ranchi : भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र तिवारी ने शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दौरान विशेष रूप से जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय सहित सैकड़ों भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ता, स्थानीय बुद्धिजीवी सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे. इससे पूर्व तिवारी सुबह 11 बजे मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर में पूजा किया, फिर 11:15 बजे फिरायालाल चौक पर अमर शहीद परमवीर अल्बर्ट एक्का को श्रद्धांजलि अर्पित किया. तत्पश्चात श्री तिवारी 11:30 बजे रांची विश्वविद्यालय के गेट के समीप जुलूस की शक्ल में पहले से मौजूद अपने समर्थकों के साथ रांची समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय गए और अपना पर्चा दाखिल किया. नामांकन दाखिल के उपरांत श्री तिवारी बिरसा चौक जाकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया.महंगाई एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे है : तिवारी
इस अवसर पर धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि वो लोकसभा का चुनाव बढ़ती महंगाई एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर रांचीवासियों से वोट मांगेंगे. हमारा बूथ मैनेजमेंट जनता करेगी, पोलिंग एजेंट भी जनता ही होगी. तिवारी ने कहा कि समाज के हर वर्ग से उन्हें समर्थन मिल रहा है. एनडीए और इंडिया दोनों के ही प्रत्याशी के पास रांची के विकास का कोई रोड मैप नहीं है. वे केवल अपने-अपने पार्टी की कठपुतली हैं. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-most-wanted-criminal-of-jharkhand-police-traveling-abroad-by-flight-picture-surfaced/">EXCLUSIVE:झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी, विदेश में कर रहा फ्लाइट से सफर, तस्वीर आयी सामने [wpse_comments_template]
Leave a Comment