- विधायक राजेश कच्छप संग आदिवासी संगठन के लोग सीएम से मिले
- सदन में मामला उठाए जाने पर स्वागत किया
सरहुल शोभायात्रा सरकारी खर्च पर निकाली जाये
इधर, शुक्रवार को आदिवासी संगठनों ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में विधायक राजेश कच्छप के द्वारा शून्यकाल में सरहुल पर्व को लेकर उठाए गए मुद्दों को लेकर उन्हें बधाई दी. मुख्यमंत्री से भी मिले. राजेश कच्छप ने सदन में कहा कि झारखंड ही नहीं बल्कि देश में सरहुल का त्योहार मनाया जाता है. रांची सहित कई शहरों में शोभा यात्रा निकाली जाती है. यह देश का पांचवां सबसे बड़ा और शांतिपूर्ण होने वाली शोभा यात्रा है. राजेश कचछप ने सदन में कहा कि श्रावणी मेला, रजरप्पा मेला आदि सरकारी खर्च पर किया जाता है. उसी प्रकार सरहुल शोभा यात्रा सरकारी खर्च पर सुसज्जित तरीके से कराया जाए . इसके लिए आदिवासी संगठनों ने सीएम और राजेश कच्छप को गुलदस्ता और सरना झंडा देकर स्वागत किया. इस मौके पर निरंजना हेरेंज टोप्पो, मानू तिगगा, अजय टोप्पो, अरविंद उरांव, बाबूलाल महली, पंचू तिर्की,रामचन्द्र उरांव, कमिश्नर मुंडा, रितेश मुंडा, दीपक उरांव, रोहित सहित कई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – गुरुजी">https://lagatar.in/benefits-of-guruji-students-credit-card-and-mukhyamantri-shiksha-protsahan-yojana-will-start-from-this-year-minister/">गुरुजीस्टूडेंटस क्रेडिट कार्ड और मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लाभ इस साल से मिलने लगेंगे : मंत्री [wpse_comments_template]

Leave a Comment