Ranchi : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के जेल से बाहर निकलने पर आदिवासी समाज में खुशी की लहर है. केंद्रीय सरना समिति से जुड़े सैकड़ों लोग रांची विश्वविद्यालय में एकत्र हुए. सभी पारंपरिक वेशभूषा में थे. सभी ढोल नगाडा बजाते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे. जहां एकदूसरे के बीच लड्डू बांटे अतिशबाजी की गयी. इसके बाद सभी नाचते गाते सीएम हाउस पहुंचे. जहां समिति के सदस्यों ने पूर्व सीएम को माला पहनायी. . सरना वस्त्र और बुके देकर स्वागत किया .
हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने पर केद्रीय सरना समिति ने निकाला विजय जुलूस
Last Updated: Jun 29, 2024 12:00 AM (IST)