Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्रीय सचिव और निदेशक ने की रांची स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा

स्मार्ट सिटी में हो रहे बेहतर काम, मगर नए तकनीक का इस्तेमाल करना होगा : कुणाल कुमार

Ranchi: केंद्रीय शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव और स्मार्ट सिटीज मिशन के निदेशक कुणाल कुमार ने गुरुवार को रांची में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा की. इस दौरान स्मार्ट सिटी से जुड़े अफसर मौजूद थे. उन्होंने कहा कि रांची में क्षेत्र आधारित विकास की तर्ज पर विकसित हो रही स्मार्ट सिटी में बेहतर कार्य हो रहे हैं, पर हमें और भी नई तकनीक और नए विचार पर आधारित पहल करने की जरूरत है. जिससे हम अधिक से अधिक लोगों लाभान्वित कर पाएं. उन्होंने कहा कि एबीडी क्षेत्र में बन रहे साइकिल लेन और फुटपाथ की भी जांच कर लें और उसका इस्तेमाल शुरु कर दें. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
उन्होंने स्मार्ट सिटी में एकीकृत आधारभूत संरचना विकास,कमांड कंट्रोल एंड कॉम्यूनिकेशन सेंटर और साइकिल योजना की जानकारी ली. इस क्रम में उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी दिए. स्मार्ट सिटी शहर के अन्य जगहों या दूसरे शहरों में भी इस प्रकार के शहर निर्माण की दिशा में कार्य करें. समीक्षा के दौरान रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक तकनीकी राकेश कुमार नंदक्योलियार, मुख्य वित्त पदाधिकारी ज्योति पुष्प,परियोजना पदाधिकारी कंस्ट्रक्शन मदन गोपाल चौधरी,कंपनी सेक्रेटरी बिपिन बिहारी शाह,पीआरओ अमित कुमार,प्रबंधक कमलजीत शर्मा,प्रबंधक उत्कर्ष मिश्रा,लीगल एक्सक्यूटिव सतीश कुमार और पीएमसी से प्रबंधक अंजनी दूबे समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए रांची स्मार्ट सिटी की योजनाओं की जानकारी दी गई

-स्मार्ट सिटी में बन रहे साइकिल ट्रैक और फुटपाथ का ट्रायल करें. -निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग करें. -पुलिस के साथ मिलकर शहर के क्राइम और एक्सीडेंट स्पॉट चिन्हित कर कार्य करें. -सरकार की विभिन्न एजेंसियों से मिलकर वैसे चिन्हित जगहों पर कैमरा और स्ट्रीट लाइट लगवाएं. -पुलिस के साथ मिलकर कमांड सेंटर से ही एंबुलेंस या अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनवाएं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही