Ranchi : राज्य में ग्रामीण विकास योजनाओं की बारीकियों को देखने ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की उच्च स्तरीय CRM टीम रांची पहुंची थी. सीआरएम टीम ने 19 फरवरी से 22 फरवरी तक राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा किया. खूंटी, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो सहित सात जिलों के भ्रमण के दौरान मनरेगा व समेकित आजीविका क्लस्टर की संचालित योजनाओं का अवलोकन किया. क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीण विकास विभाग से संबद्ध विभिन्न योजनाएं यथा मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), एनआरएलएम, रूर्बन आदि योजनाओं का निरीक्षण किया.
डेयरी ने बढ़ायी दुग्ध उत्पादकों के लिए दूध की कीमत, उपभोक्ताओं पर असर नहीं wpse_comments_template
समीक्षा बैठक में शामिल हुए
निरीक्षण के उपरांत 23 फरवरी को केंद्रीय टीम में शामिल तमिलनाडु के पूर्व मुख्य सचिव डॉ राजीव रंजन द्वारा न्यू प्रोजेक्ट बिल्डिंग भवन स्थित प्रथम तल सभागार में ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित सभी कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए. बैठक में डॉ मनीष रंजन सचिव ग्रामीण विकास विभाग, राजेश्वरी बी मनरेगा आयुक्त, सीईओ जलछाजन विनय कान्त मिश्रा, अपर सचिव ग्रामीण विकास विभाग राम कुमार सिन्हा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.मनरेगा मोमेंटम भेंट किया
CRM टीम के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न योजनाओं में पाये जाने वाले निष्कर्ष के बारे में चर्चा की गयी. ग्रामीण विकास विभाग को केन्द्रीय टीम के द्वारा विभिन्न योजनाओं में और बेहतर करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए. बैठक में मनरेगा आयुक्त ने पूर्व मुख्य सचिव तमिलनाडु को मनरेगा मोमेंटम भेंट किया.CRM टीम के सदस्य
टीम में नाबार्ड के पूर्व जीएम धरनीधर मिश्रा, रिटायर प्रोफेसर सेंटर फॉर रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर एनआईआरडी एंड पीआर हैदराबाद पोलंकी शिवाराम व एसोसिएट प्रोफेसर हेमंता कुमार उन्मति शामिल हैं. इसे भी पढ़ें - मेधा">https://lagatar.in/medha-dairy-hikes-milk-price-for-milk-producers-does-not-affect-consumers/">मेधाडेयरी ने बढ़ायी दुग्ध उत्पादकों के लिए दूध की कीमत, उपभोक्ताओं पर असर नहीं wpse_comments_template
Leave a Comment