Search

 
 
 

HEC को बचाने के लिए 10 हजार करोड़ का पैकेज दे केंद्र: राकेश सिन्हा

Ranchi News: HEC को लेकर झारखंड कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि HEC को बंद नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने केंद्र सरकार से HEC को फिर से मजबूत करने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज देने की मांग की है.
 

Ranchi News: HEC को लेकर झारखंड कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि HEC को बंद नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने केंद्र सरकार से HEC को फिर से मजबूत करने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज देने की मांग की है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि HEC सिर्फ झारखंड के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए भी महत्वपूर्ण संस्थान है. इसने देश के स्टील, खनन, रक्षा, अंतरिक्ष और भारी उद्योग के विकास में योगदान दिया है. उनके अनुसार, HEC के पास आज भी बड़ी जमीन, मशीनें, तकनीकी क्षमता और कुशल कर्मचारी हैं.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

उन्होंने कहा कि HEC को काम करने के लिए पर्याप्त पैसा और आधुनिक मशीनें नहीं मिल रही हैं. केंद्र सरकार को इस संकट का जल्द समाधान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि HEC को आर्थिक संकट में छोड़कर उसकी जमीन और संपत्तियों का इस्तेमाल करना सही नहीं होगा.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि 2017 में HEC की जमीन से करीब 742.98 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई गई थी. इस राशि का इस्तेमाल कर्मचारियों और दूसरी देनदारियों को पूरा करने के लिए किया जाना था. उन्होंने सवाल किया कि जमीन का इस्तेमाल करने के बाद HEC के भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा.

 

उन्होंने कहा कि संसदीय समिति का HEC दौरा भी बताता है कि कंपनी की स्थिति गंभीर है. इसलिए केंद्र को बिना देरी किए पुनरुद्धार की योजना बनानी चाहिए.

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि HEC को बंद करने, निजीकरण करने या उसकी जमीन बेचने का फैसला स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार को 10 हजार करोड़ रुपये का पैकेज देना चाहिए, कार्यशील पूंजी उपलब्ध करानी चाहिए, आधुनिक मशीनें लगानी चाहिए और कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान करना चाहिए. राकेश सिन्हा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो कांग्रेस HEC कर्मचारियों और झारखंड की जनता के साथ मिलकर सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही