Search

 
 
 

सीईओ ने प्रवर्तन एजेंसियों के साथ की बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन

 
Ranchi : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी(सीईओ) के रवि कुमार ने शुक्रवार को 21 इन्फोर्समेंट एजेंसियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की. इस दौरान सीईओ ने चुनाव की तैयारियों के संबंध में विशेष रूप से निर्देश दिये.

भारत निर्वाचन आयोग का झारखंड दौरा संभावित है

के रवि कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग का झारखंड दौरा संभावित है. इसलिए निर्वाचन विषयों की सुव्यवस्थित तैयारी करते हुए रिपोर्ट तैयार कर ली जाये. उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारियों का ससमय खाका तैयार कर लें.

नोडल पदाधिकारियों को फोन बुक तैयार करने का भी निर्देश

चन पदाधिकारी ने राज्य एवं जिला स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल पदाधिकारियों को फोन बुक तैयार करने का भी निर्देश दिया. कहा कि अवैध शराब और प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की रोकथाम पर लोकसभा चुनाव में बेहतर कार्य हुए थे, आगामी विधानसभा चुनाव में भी अवैध शराब, हथियार अथवा पैसों के आवागमन पर नजर रखते हुए इन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार कर लें. उन्होंने कहा कि यातायात, हवाई अड्डा, वन विभाग, बैंकों से भी निर्वाचन के क्रम में सहयोग की अपेक्षा है. सभी चेकपोस्ट को एक्टिव करते हुए व सीमावर्ती राज्यों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्य योजना तैयार कर लें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही