Search

 
 
 

रामगढ़: मतदान कर्मियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का CEO ने किया निरीक्षण

 
Ramgarh: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO), झारखंड के रवि कुमार शुक्रवार को गांधी +2 हाइस्कूल पहुंचे. वहां सीईओ रवि ने विधानसभा निर्वाचन के निमित्त मतदान कर्मियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया. इस दौरान के रवि ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों के साथ बैठ कर मास्टर ट्रेनर द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण को बारीकियों से सुना. उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारी व मतदानकर्मियों को मतदान के दौरान हो रही गलतियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताई जा रही बातों को सुना. ट्रेनर ने जानकारी देकर प्रशिक्षण में उपस्थित सभी कर्मियों की दुविधाओं को भी दूर किया. सीईओ ने सभी को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया. इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता, आपूर्ति पदाधिकारी रंजीत टोप्पो सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - बाबा">https://lagatar.in/baba-siddiquis-son-zeeshan-joins-ajit-pawar-faction-gets-ticket-from-bandra-east-seat/">बाबा

सिद्दिकी का बेटा जीशान अजीत पवार गुट में शामिल, बांद्रा ईस्ट सीट से टिकट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही