Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ ने कहा, लंदन से जल्द लौटेंगे, भारत में वैक्सीन के लिए फोन पर धमकियां मिल रही थीं

NewDelhi :  सीरम इंस्टीट्यूट (SII) के सीईओ अदार पूनावाला अभी लंदन में हैं. कहा कि वे जल्द देश लौटेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी के पुणे स्थि​त प्लांट में कोविशील्ड का उत्पादन तेजी से हो रहा है. अदार पूनावाला   ने लंदन में द टाइम्स को दिये  इंटरव्यू में कहा कि उन्हें भारत में कोरोना वैक्सीन के लिए कई फोन आ रहे थे जिसमें उन्हें प्रभावशाली लोगों से धमकियां मिल रही थीं. उन्होंने कहा कि मुझे लगातार धमकी भरे फोन आ रहे थे. 

पूनावाला ने कहा कि भारत लौटने के बाद वह कोविशील्ड के उत्पादन की समीक्षा करेंगे. जान लें कि कुछ दिनों पहले अचानक पूनावाला के लंदन चले जाने की खबर आयी थी. वहां द टाइम्स को दिये इंटरव्यू में अदार पूनावाला ने यह बयान देकर सबको चौंका दिया है कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं.   कॉल करने वालों में भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्री, इंडस्ट्री चैंबर्स के प्रमुख और कई प्रभावशाली हस्तियां शामिल हैं. ये लोग फोन पर कोविशील्ड वैक्सीन की तत्काल आपूर्ति की मांग कर रहे थे. वहीं उन्होंने  संकेत दिये हैं कि वो वैक्सीन के निर्माण के विस्तार की योजना के साथ लंदन आये हैं. 

पूनावाला को Y कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली है

पूनावाला को बुधवार को Y कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली थी, केंद्र सरकार के अधिकारियों ने बताया था कि पूनावाला पर खतरे की आशंका को देखते हुए उन्हें सिक्योरिटी दी गयी है. अब सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के 4-5 कमांडोज के साथ 11 सुरक्षाकर्मी हर वक्त पूनावाला के साथ रहेंगे. यह सिक्योरिटी कवर उन्हें पूरे देश में मिलेगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही