Search

 
 
 

JMM स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को रोके जाने संबंधी मामले पर CEO ने लिखा एयरपोर्ट अथॉरिटी को लिखा पत्र

 
Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा उनके स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर रोके जाने की शिकायत प्राप्त हुई है. संबंधित मामले पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने 6 नवंबर की सुबह तक वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए पत्र लिखा है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी प्रत्याशियों के लिए एकसमान अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य से राज्य में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन कराया जा रहा है. उन्होंने कहा है कि इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो और कोई संवादहीनता न रहे इस बात को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ 23 अक्टूबर को निर्वाचन सदन में राजनीतिक दलों संग एयरपोर्ट अथॉरिटी की बैठक भी आयोजित की गई थी. बैठक में सभी राजनीतिक दलों को एयरपोर्ट अथॉरिटी के वीआईपी मूवमेंट से संबंधित दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए संशय की स्थिति में संपर्क करने के लिए नंबर भी साझा किए गए थे. ताकि विधानसभा निर्वाचन में सभी के लिए एक समान अवसर प्राप्त हो. इसे भी पढ़ें -सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-upheld-the-constitutional-recognition-of-madrassas-of-up-reversed-the-decision-of-allahabad-high-court/">सुप्रीम

कोर्ट ने यूपी के मदरसों की संवैधानिक मान्‍यता बरकरार रखी,  इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला पलटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही