Search

 
 
 

धनबाद : अंतर विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सर्टिफिकेट वितरित

 
Dhanbad : धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में 26 जून सोमवार को अंतर विद्यालय वॉलीबॉल का सर्टिफिकेट वितरण किया गया. महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने बताया कि 23 वां अंतर विद्यालय वॉलीबॉल लीग चैंपियनशिप 9 मई को हीरापुर पार्क ग्राउंड स्थित वॉलीबॉल स्टेडियम में खेला गया था. आज समारोह आयोजन कर वॉलीबॉल स्टेडियम में धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कपूर ने अंडर-19 बालक-बालिका विजेता व उपविजेता और अंडर-14 के विजेता-उपविजेता सहित दोनों वर्गों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट दिया. डीएवी के खेल शिक्षक असीम प्रियदर्शी, केंद्रीय विद्यालय नंबर वन के विजय कुमार, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के सालवी सिन्हा, डीएवी मॉडल के संतोष कुमार, बड् र्स  गार्डन के दीपक कुमार, मिशन ऑफ नॉलेज के सुदीप कुमार, आइएसएल के अनिल कुमार व धनबाद सिटी स्कूल के अबरार उल हक ने भाग लेने वाले अपने-अपने स्कूल के छात्र-छात्राओं का सर्टिफिकेट रिसीव किया. समापन के पूर्व सभी स्कूल के खेल शिक्षकों ने संघ के महासचिव से आग्रह किया कि अंतर विद्यालय वॉलीबॉल लीग चैंपियनशिप का आयोजन दिसंबर माह में किया जाए. इस पर महासचिव ने आश्वस्त किया कि एनुअल जेनरल मीटिंग में इसकी चर्चा की जाएगी और इसका निर्णय लिया जाएगा. यह भी पढ़ें: ">https://lagatar.in/dhanbad-congress-district-president-discussed-the-burning-problems-with-the-deputy-commissioner/">

 धनबाद:  कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उपायुक्त से की ज्वलंत समस्याओं पर बातचीत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही