Search

 
 
 

CG : सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान की बंदूक से गलती से चली गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

 
Raipur :    छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर इलाके में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया है. यहां सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर निकले जवान की बंदूक से गलती से गोली चल गयी. इस गोली से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान जोगराज कर्मा की जान चली गयी. वहीं  आरक्षक परसूराम अलामी  गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है.

माओवादियों की सूचना पर गश्ती पर निकले थे जवान

जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत हांदावाडा और हितावड़ा क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दंतेवाड़ा और नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में डीआरजी और ‘बस्तर फाइटर्स’ के संयुक्त दल को गश्त पर भेजा गया. गश्ती के दौरान दुर्घटनावश एक जवान के बंदूक से गोली चल गयी. गोली लगने से आरक्षक जोगराज कर्मा और परसूराम अलामी घायल हो गये. दोनों घायलों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया. लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण जोगराज कर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं परसूराम को प्राथमिक उपचार के बाद एयलिफ्ट कर रायपुर भेजा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही