Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीजीपीसी ने गुरुद्वारा कमेटियों के चुनाव पर लगाई रोक

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सभी गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधान के चुनाव पर फिलहाल रोक लगा दी है. सभी कमेटियों को इस संबंध में आदेश दे दिया गया है. आदेश में हवाला दिया गया है 30 जुलाई को आये एसडीएम के आदेश पर यह निर्णय लिया गया है.

जिन गुरुद्वारा कमेटियों का अपना संविधान है, उनसे मांगी गई कॉपी

इससे पहले गत 10 जुलाई को सीजीपीसी ने खुद चुनाव कराने का आदेश दिया था. सीजीपीसी के विरोधी गुट इसे प्रधान मुखे की सोनारी, बिष्टुपुर कमेटी को लेकर पैदा हुई स्थिति के कारण शिकस्त बता रहे हैं. बहरहाल, सीजीपीसी ने छह मामलों को लेकर कमेटियों को नोटिस किया है. एसडीएम के सोनारी गुरुद्वारा मामले में सुनवाई के दौरान दिए आदेश का हवाला देकर अगले आदेश तक चुनाव में रोक लगाई गई है. जिन कमेटियों का अपना संविधान है उनसे उसकी कॉपी मांगी है, ताकि उसके अनुसार चुनाव कराया जाए. जिनका संविधान नहीं है उन गुरुद्वारा में सीजीपीसी संविधान के अनुसार चुनाव होगा. कहीं भी चुनाव होता है तो एसडीएम का आदेश अनिवार्य होगा. चुनाव से पूर्व सीजीपीसी को सूचित करना अनिवार्य होगा. ताकि सीजीपीसी की निगरानी में चुनाव हो सके. जब तक चुनाव नहीं होता तब तक मौजूदा कमेटी चार्ज में रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही