Search

 
 
 

रामाकुंडा में चड़क पूजा का आयोजन, शिव भक्तों ने कील चुभोकर दिखाये हैरत अंगेज करतब

 
  • 40 फीट ऊचे खूंटे पर झूले भोक्ता
  • भोक्ताओं ने जीभ और मुंह के आर-पार लोहे की कील चुभोये
Gomoh (Dhanbad) :  तोपचांची प्रखंड के रामाकुंडा पंचायत अंतर्गत शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को चड़क पूजा (भोक्ता पर्व) का आयोजन किया गया. भोक्ता पर्व को देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीण पहुंचे. इस दौरान भोक्ताओं ने शिव की आराधना कर अपने शरीर के विभिन्न अंगों में लोहे की कील चुभोकर हैरत अंगेज करतब दिखाये. आस्था के इस पर्व पर 100 से अधिक भोक्ता नगाड़े की ताल पर शिव मंदिर में झूमते रहे. सभी ने करीब 40 फीट ऊंचे खूंटे पर कील से बंधी रस्सी के सहारे झूलते हुए परिक्रमा की. भोक्ताओं का झूलने का सिलसिला सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे  तक चलता रहा.

लोहे की कील चुभोने पर भोक्ताओं को जरा भी नहीं हुआ दर्द

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-14-at-1.36.35-PM.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" /> भोक्ताओं की आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पीठ पर हुक फंसाने और लोहे की कील को मुख व जीभ के आर-पार करने पर उन्हें थोड़ा भी दर्द महसूस नहीं हुआ. इधर मंदिर परिसर में चारों ओर मेला लगा रहा.  कार्यक्रम को सफल बनाने में रामाकुंडा ग्राम पंचायत की मुखिया पूर्णिमा देवी, अमृत  रजक, रामू  मह्तो, नेपाल मह्तो, बाबू लाल महतो, वकिल महतो, जगदीश कुम्हार, गोकुल महतो आदि मौजूद रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-14-at-1.36.35-PM-1.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" /> [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही