Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाडिल : देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Chandil (Dilip Kumar) : कपाली ओपी पुलिस ने रविवार की सुबह गश्ती के दौरान एक युवक को देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान कपाली के रहने वाले 29 वर्षीय अरुण महतो के रूप में किया गया है. इसकी जानकारी चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दी. कपाली ओपी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को भोर करीब चार बजे गश्ती एवं चेकिंग के दौरान कमारगोड़ा स्थित शिव मंदिर के पास एक लड़का पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था. जिसे पुलिस बल के मदद से पकड़ लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thief-caught-coming-to-steal-ac-in-mgm-hospital/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल में एसी चोरी करने आया चोर पकड़ाया

आपसी कलह के कारण देसी कट्टा लेकर निकला था

एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार युवक ने बताया कि घर में आपसी कलह के कारण अपने पास रखे देशी कट्टा को बाहर निकालकर शिव मंदिर के पास घूम रहा था. तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देशी कट्टा एवं दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस ने उसके पास से एक स्मार्टफोन भी जब किया है. छापामारी टीम में कपाली ओपी प्रभारी संदीप, पुअनि कासिम अंसारी, सअनि रामनाथ वानरा, हवलदार बासुदेव प्रसाद, आरक्षी रामबली बैठा, अनिल कुमार झा आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही