Ranchi : चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा की अनुशंसा पर विधायक कोष से चडरी तालाब में दशकर्म स्थल का चबूतरा, शेड, गेट निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास रांची विधायक सीपी ने रविवार को किया. इस अवसर पर सीपी सिंंह ने कहा कि चडरी तालाब में हर दिन धार्मिक अनुष्ठान होते हैं. यहां दशकर्म स्थल वर्षों से नहीं था. चडरी तालाब में दशकर्म स्थल नहीं होने से लोगों को परेशानी होती थी. विधायक कोष से 22 लाख की लागत से तालाब का सौंंदर्यीकरण का काम किया जाएगा. जिसमें दशकर्म स्थल का चबूतरा, शेड एवं चडरी तालाब में गेट लगाया जाएगा. यह काम छठ महापर्व से पहले किया पूरा कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/double-headache-for-jmm/">झामुमो
को डबल हेडेक चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि चडरी तालाब में दशकर्म स्थल पूर्व में उतर भाग में स्थित था. चडरी तालाब के सुंदरीकरण की वजह से वहां से दशकर्म स्थल को हटा दिया गया था. फिर चडरी सरना समिति ने जगह चिन्हित कर पूरब साइड में पीपल पेड़ लगाकर दशकर्म स्थल स्थापित किया. थड़पकना, लोहरा कोचा, भुतहा तालाब, सुभाष चौक, अपर बाजार के कई मोहल्ले के लोगों को सुविधा होगी. मौके पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा, चडरी सरना समिति के प्रधान महासचिव सुरेंद्र लिंडा, चडरी पूजा समिति के संरक्षक जितेन्द्र सिंह, मुख्य सलाहकार कुमोद कुमार वर्मा, सबलू मुंडा, राजेश मुंडा, गुड्डू पााहन, चिकू लिंडा, सबलू खान, केंद्रीय सरना समिति के महासचिव कृष्णकांत टोप्पो, उदय मुंडा, विक्की मुंडा, आकाश मुंडा,आशीष लिंडा, बादल नायक, बंंटी मुंडा, बादल लिंडा, रामा मुंडा, पनीर, छोटू मुंडा, अनूप हेम्ब्रम, अशोक मुंडा, जगेश्वर राम समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पुस्तकों">https://lagatar.in/inspiration-to-make-the-impossible-possible-with-resolution-in-the-book-harivansh/">पुस्तकों
में संकल्प से असंभव को संभव करने की प्रेरणा : हरिवंश [wpse_comments_template]
22 लाख की लागत से चडरी तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, सीपी सिंह ने किया शिलान्यास

Leave a Comment