Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए ईनामी नक्सली मंगरा पर 33 मामले हैं दर्ज

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई का ईनामी मंगरा लुगुन अपने दस्ता के साथ गोइलकेरा थाना अंतर्गत पंचायत सारूगोड़ा के ग्राम बुरूबेरेंग, लेपा और रेड़दा के जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है. इसके बाद जिला पुलिस और सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया. यह बातें एसपी अजय लिंडा ने गुरुवार को कहीं. उन्होंने कहा कि सर्च अभियान के दौरान गुरुवार की सुबह 6.30 बजे गोइलकेरा थाना अंतर्गत सारुगोड़ा पंचायत के लेपा और रेड़दा जंगल में प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के मंगरा लुगुन दस्ता ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. [caption id="attachment_202550" align="aligncenter" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/PLFI-PITTHU-1-225x300.jpg"

alt="" width="225" height="300" /> सर्च अभियान में जब्त सामान.[/caption] इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-naxalite-mangra-a-reward-of-two-lakhs-killed-in-a-police-encounter-in-goilkera-forest/">किरीबुरु

: गोईलकेरा के जंगल में दो लाख का ईनामी नक्सली मंगरा पुलिस मुठभेड़ में ढेर
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली फरार हो गए. इसके बाद वहां सर्च करने पर पीएलएफआई सदस्य का शव बरामद हुआ है. इसकी पहचान पीएलएफआई के एरिया कमांडर मंगरा लुगुन के रूप में हुई. उसके शव के पास से एक एके-47, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, पिट्ठू, कंबल और अन्य सामान बरामद हुए. मंगरा लुगुन पर पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला में कुल 33 कांड दर्ज हैं. झारखंड सरकार ने उस पर दो लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था. सीआरपीएफ के डीआईजी आशु शुक्ला, चाईबासा के एसपी अजय लिंडा, 60वीं बटालियन के सीओ आनंद जेराई, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान और अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर उनके निर्देशन में पूरे इलाका में सर्च अभियान चलाया. एरिया कमांडर मंगरा लुगुन के शव का  पोस्टमार्टम कराया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही