Search

 
 
 

चाईबासा : पोड़ाहाट अनुमंडल के दो युवाओं ने जेपीएससी परीक्षा में मारी बाजी

पश्चिमी सिंहभूम जिला की पोड़ाहाट अनुमंडल के दो युवाओं ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में बाजी मारी है.
 

Shambhu Kumar

 

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला की पोड़ाहाट अनुमंडल के दो युवाओं ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में बाजी मारी है. पोड़ाहाट अनुमंडल की चक्रधरपुर के धरमसाई गांव निवासी रसिका जामुदा व मनोहरपुर के कमलेश गुप्ता ने जेपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है.

 

चक्रधरपुर के सुदूर जंगल में बसा धरमसाई गांव निवासी रसिका जामुदा ने 299वां रैंक हासिल किया है. रसिका से पूर्व उनके भाई मंगल सिंह जामुदा ने भी जेपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर चुके हैं. मंगल सिंह जामुदा वर्तमान में डीएसपी के पद पर अपनी सेवा दे रहे है.

 

वहीं रसिका की बात करें तो वह भी वर्तमान में बोकारो के नियोजन पदाधिकारी के पद पर कार्यरत है. नौकरी में रहते हुए रसिका ने जेपीएससी की तैयारी की और सफलता हासिल की. वहीं मनोहरपुर के कमलेश गुप्ता ने 130वां रैंक प्राप्त किया है. कमलेश गुप्ता के इस सफलता से मनोहरपुर वासियों में खुशी की लहर है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही