Search

 
 
 

चाईबासा : जेल अदालत में 1 मामले का निष्पादन हुआ

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में स्थानीय मंडल कारा में जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. आयोजन का शुभारंभ अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनोद कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी वरीय कोटि राजश्री अपर्णा कुजूर, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट मिलन कुमार तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजीव कुमार सिंह ने किया. जेल अदालत में प्रस्तुत मामलों में एक मामले का निष्पादन बेंच द्वारा किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-parents-and-students-of-more-than-50-schools-participated-in-prime-ministers-pariksha-pe-charcha-program/">आदित्यपुर

: प्रधानमंत्री के “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम में 50 से अधिक स्कूलों में अभिभावक व छात्र हुए शामिल

विधिक जागरूकता का भी आयोजन किया गया

इस दौरान बंदियों के बीच विधिक जागरूकता का भी आयोजन किया गया. जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विनोद कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और डालसा सचिव राजीव कुमार सिंह द्वारा बंदियों को विधिक जानकारी प्रदान की गई. कार्यक्रम में अजय कुमार प्रजापति, जेल अधीक्षक लवकुश, न्यायालयकर्मी अमित कुमार, अख्तर हुसैन और बिलाल अहमद कुरैशी भी उपस्थित थे. उपरोक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही