Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : 10 दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी प्रशिक्षण सम्पन्न

Chaibasa (Sukesh kumar) : बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 10 दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हुआ. समापन में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक राजू प्रसाद विशिष्ट अतिथि मुख्य प्रबंधक मृत्युंजय कुमार, संस्थान के निदेशक परमेश्वर पुरती के हाथों प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रशिक्षणार्थियों के बीच वितरण किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि राजू प्रसाद ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी के काम को व्यावसायिक स्तर पर शुरू कर स्वरोजगार करें और अपनी आमदनी बढ़ाएं. साथ ही लोगों को प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित करें. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-accused-of-killing-married-woman-husband-arrested/">चतरा

: विवाहिता की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
विशिष्ट अतिथि मृत्युंजय कुमार ने कहा कि फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी के रूप में स्वरोजगार स्थापित करने के साथ ही अपने परिवार के सदस्यों को जन-धन खाता, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ लेने का आग्रह किया. मौके पर संस्थान के निदेशक परमेश्वर पुरती ने जानकारी दी कि 12 जून से डेयरी फार्मिंग एवं कंपोस्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा. मौके पर प्रशिक्षक कलावती देवी,विजय कुमार,शांति ओझा, विक्रम बानरा सुशीला कारवा समेत काफी संख्या में महिला व पुरुष प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही