Search

 
 
 

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम में 1284 मतदान केंद्र पर 10 लाख 67 हजार 798 वोटर डालेंगे वोट

 
  • कुछ बूथों पर शाम चार बजे तक ही होगा मतदान
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत अधिसूचना जारी कर दी गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने इस संदर्भ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर एवं चक्रधरपुर के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है, 28 अक्टूबर संवीक्षा तथा 30 अक्टूबर नाम वापसी तिथि है. मतदान 13 नवंबर को होगा तथा मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-railways-launched-encroachment-removal-campaign-in-gumti-basti-56-houses-razed-to-the-ground/">Adityapur

: गुमटी बस्ती में रेलवे ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 56 घर जमींदोज
उपायुक्त ने बताया कि चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 284 मतदान केंद्र, मझगांव अंतर्गत 267, जगन्नाथपुर अंतर्गत 233 , मनोहरपुर अंतर्गत 264 तथा चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 236 मतदान केंद्र सहित जिले में कुल 1284 मतदान केंद्र हैं. जहां 10,67,798 मतदाताओं के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाना है. सुरक्षा एवं दूरी को मद्देनजर रखते हुए 52 चाईबासा, 54 जगन्नाथपुर, 55 मनोहरपुर व 56 चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्रों पर प्रातः 7:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक मतदान होगा, वहीं मझगांव विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य विधानसभा के शेष मतदान केंद्रों पर प्रात 7:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक मतदान होगा. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-voters-made-aware-through-cycle-rally/">Chaibasa

: साइकिल रैली से वोटरों को किया जागरूक
52 चाईबासा विधानसभा क्षेत्र (अ.ज.जा) प्रातः 7:00 से संध्या 4:00 बजे तक 46 मतदान केंद्र, संख्या- 75-89, 235-249 तथा 267-282. 54 जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र (अ.ज.जा) प्रातः 7:00 से संध्या 4:00 बजे तक 89 मतदान केंद्र, संख्या- 1-36, 50, 51, 57, 66, 68-89, 119-127, 129-131, 133, 134, 221-234. 55 मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र (अ.ज.जा) प्रातः 7:00 से संध्या 4:00 बजे तक 184 मतदान केंद्र, संख्या- 1-30, 36-59, 62-90, 92-98, 102-106, 108, 110-114, 121, 126-131, 135-137, 139-144, 147, 150-164, 170, 177, 178, 181-198, 206, 207, 211, 214- 228, 233, 234, 246-249, 252-257. 56 चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र (अ.ज.जा) प्रातः 7:00 से संध्या 4:00 बजे तक 61 मतदान केंद्र, संख्या- 1-3, 6, 8, 9, 11-31, 35, 36, 38-41, 44, 56-67, 175-189. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-two-injured-including-a-child-in-road-accident/">Baharagoda

: सड़क दुर्घटना में एक बच्चा सहित दो घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही