Search

 
 
 

Chaibasa: सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन के पास 10 वर्षीय मासूम की सड़क दुर्घटना में मौत, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम

ईबासा-जगन्नाथपुर सड़क पर सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. बच्चा सुबह की सैर पर जा रहा था, तभी एक मालवाहक वाहन की चपेट में आ गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी.
 
सड़क जाम करते ग्रामीण.

Rohit Mishra

Jagnnathpur (Chaibasa) : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा-जगन्नाथपुर सड़क पर सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. बच्चा सुबह की सैर पर जा रहा था, तभी एक मालवाहक वाहन की चपेट में आ गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी.

नो एंट्री को पूर्व की भांति लागू करने मुआवजा की मांग

ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी. लोग भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने,  नो एंट्री को पूर्व की भांति लागू करने, मुआवजा आदि की मांग कर रहे थे. इस बात की सूचना मिलते ही चाईबासा के अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार और मुफस्सिल थाना के प्रभारी चंद्रशेखर घटनास्थल पर पहुंच गए.

जब तक मंत्री नहीं आते तब तक सड़क जाम रहेगा : मुंडा

ग्रामीण मुंडा सोना सवैयां ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन जनता की मांगें कभी पूरी नहीं हो रही हैं और न ही मुआवजा मिलता है. उन्होंने मंत्री से आमने-सामने बात करने की मांग की. धरना प्रदर्शन में जिप सदस्य माधव चंद्र कुकल, रमेश बालमुचू सहित ग्रामीण शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही