Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मासिक लोक अदालत में 100 मामलों का हुआ निष्पादन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला की अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान गठित बैंचों में मामलों की सुनवाई करते हुए कुल 100 वादों का निष्पादन किया गया तथा 10,22,400.00 (दस लाख बाइस हजार चार सौ रुपए) की राशि का समायोजन भी हुआ. प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लोक अदालत विभिन्न प्रकार के वादों को सुलझाने का एक सक्षम और सुलभ माध्यम है जिसमें लोग अपने सुलहनीय मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए अपील कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-husband-drank-pesticide-after-a-dispute-with-his-wife-in-anandpur/">मनोहरपुर

: आंनदपुर में पत्नी से विवाद के बाद पति ने पीया कीटनाशक

गठित बेंचों में ये न्यायाधीश थे शामिल

उन्होंने बताया कि शनिवार को आयोजित लोक अदालत में न्यायिक पदाधिकारियों में योगेश्वर मणि प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, ओम प्रकाश जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, कल्पना हजारिका जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ, शंकर महाराज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, विनोद कुमार अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, राजश्री अपर्णा कुजुर न्यायिक दंडाधिकारी सीनियर डिवीजन, मिलन कुमार अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट, अमिकर परवार रेलवे दंडाधिकारी, ऋषि कुमार न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के द्वारा मामलों का निष्पादन किया गया. उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही