Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सड़क दुघर्टना में 10वीं के एक छात्र की मौत, एक जख्मी

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर थाना अंतर्गत सिद्धेश्वर मंदिर के पास मंगलवार की दोपहर बाइक और चार चक्का वाहन के बीच टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र जख्मी हो गया. मृतक 16 वर्षीय देवराज कांडयांग मुफस्सिल थाना अंतर्गत तुइवीर गांव का रहने वाला था और वह चालियामा स्थित इस्टीम पब्लिक स्कूल में वर्ग 10वीं कक्षा में पढ़ता था. जख्मी 16 वर्षीय सुभम सोय टूंगरी का रहने वाला है और वह संत विवेकानंद स्कूल में वर्ग 10वीं कक्षा में पढ़ाई करता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-allow-children-who-failed-in-class-9-to-stay-in-the-same-class/">जमशेदपुर

: 9वीं कक्षा में फेल हुए बच्चों को उसी कक्षा में रहने देने की मांग

सिर में चोट लगने की वजह से हुई मौत

जानकारी के अनुसार दोनों एक बाइक पर सवार होकर महुलसाई स्थित संत विवेकानंद स्कूल से शहर की ओर आ रहें थे. रास्ते में सिद्धेश्वर मंदिर के पास अचानक उनकी बाइक स्किट कर गई जिसे दोनों बाइक समेत गिर पड़े. गिरने से देवराज को सिर में गंभीर रूप से चोट लगी और सभ्य सोय को हाथ पैर में चोट लगी. सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से इलाज के दौरान देवराज की मौत हो गई. दोनों को घटना स्थल से उठाकर कुछ लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही