Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सुरक्षाबलों को उड़ाने के लिए लगाए गए 11 आईईडी बरामद, नष्ट किये गये

Chaibasa : नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाए गए 11 आईईडी बरामद हुआ है. मंगलवार को सुरक्षाबलों ने जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के मारादिरी, हाथीबुरू मेरालगढ़ा और छोटा कुईड़ा जंगल के आसपास लगाए गए सभी आईईडी को बरामद किया. सभी आईईडी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर विनिष्ट किया गया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/12-8.jpeg"

alt="" width="1152" height="519" />

11 जनवरी से चल रहा अभियान

भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. इसको लेकर बीते 11 जनवरी से सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/11-11.jpeg"

alt="" width="576" height="1280" />
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-selection-test-for-school-of-excellence-enrollment-from-june-12/">झारखंड

: स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए हुई चयन परीक्षा, 12 जून से नामांकन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही