Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के पांचवें दीक्षांत समारोह में 12 लाख रुपए होंगे खर्च

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारेाह आठ अप्रैल को निर्धारित किया गया है. दीक्षांत समारोह में पिछले बार की तरह इस बार भी भारतीय परिधान धोती व साड़ी में डिग्रीधारी अपना डिग्री हासिल करेंगे. इसके लिये विद्यार्थियों को अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा. हालांकि परिधान वापस करने पर शुल्क वापस कर दिया जायेगा. समारोह का आयोजन टाटा कॉलेज मैदान में किया जा रहा है. परीक्षा विभाग ने शनिवार को गोल्ड मेडलिस्ट की सूची जारी कर दी है. इसमें तीन सत्र के विद्यार्थी शामिल है. यूजी के 2015-18, 2016-19, 201-20 और पीजी के 2015-16, 2016-18 और 2018-20 विद्यार्थी शामिल है. इन सत्र के टॉपर का ही सूची जारी किया गया है. इसके अलावा तीन सत्र में पीएचडी के अवार्ड लेने वाले शोधार्थी भी सम्मानित होंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-in-the-meeting-of-the-potter-society-emphasis-was-given-on-the-reorganization-of-the-organization-of-the-society/">चाईबासा

: कुम्हार समाज की बैठक में समाज के संगठन के पुर्नगठन पर दिया गया जोर

होली अवकाश के पश्चात बजट पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा

दीक्षांत समारोह में इस बार कुल 12 लाख रुपये खर्च होंगे. इसके लिए होली अवकाश के पश्चात बजट पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा. समारेाह में मुख्य अतिथि कुलाधिपति सह राज्यपाल रमेश बैस और विशिष्ट अतिथि के रूप में कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जायेगा. आमंत्रण को लेकर एक कमेटी तैयार की गई है. यह कमेटी लिस्ट तैयार कर रही है. इसमें लगभग तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों के शामिल होने का अनुमान लगाया गया है. उसी आधार पर तैयारी भी की जा रही है. हालांकि सोमवार तक 610 विद्यार्थी ने ही दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिये रजिस्ट्रेशन किया है. रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-lakh-theft-by-breaking-the-lock-of-a-locked-house-in-golmuri/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में बंद मकान का ताला तोड़कर एक लाख की चोरी

विद्यार्थियों के लिये 500 रुपये शुल्क निर्धारित

समारोह के लिए यूजी व पीजी और वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों के लिये 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि पीएचडी शोधार्थी के लिये 1000 रुपये शुल्क निर्धारित हुआ है. दीक्षांत समारोह को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है. होली अवकाश के पश्चात तैयारी संबंधित कमेटी के साथ बैठक की जायेगी. इसके बाद तेजी से कार्य किया जायेगा. साथ ही परीक्षा विभाग ने भी पूरा काम कर लिया है. गोल्ड मेडल के लिये खरीददारी संबंधित अलग से टेंडर भी जारी किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही