Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : लोक अदालत में 120 मामलों का हुआ निष्पादन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/DLSA-Logo.jpg"

alt="" width="600" height="615" /> Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान गठित 9 बैंचों ने 279 मामलों की सुनवाई करते हुए कुल 120 मुद्दों का सफल निष्पादन किया तथा 18,20,100 रुपये की राशि का समायोजन भी हुआ. प्राधिकार के प्रभारी सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने बताया कि झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार प्रत्येक माह लोक अदालत का आयोजन किया जाता है जिसमें लोग अपने सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए अपील कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-95-percent-food-grains-were-distributed-in-the-district-on-rice-day/">चाईबासा

: चावल दिवस पर जिले में 95 प्रतिशत खाद्यान्नों का किया गया वितरण

लोक अदालत में ये अधिकारी हुए शामिल

उन्होंने बताया कि आज के लोक अदालत में गठित बेंचों में प्रधान न्यायधीश, कुटुंब न्यायालय योगेश्वर मणि, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ओम प्रकाश, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय सूर्य भूषण ओझा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ कल्पना हजारिका, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शंकर महाराज, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनोद कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी सीनियर डिवीजन राजश्री अपर्णा कुजूर, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट मिलन कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदर सह रजिस्ट्रार तौसीफ मेराज शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही