Search

 
 
 

चाईबासा : संत अन्ना कान्वेंट में धूमधाम से मनाई गई संत अन्ना समाज की 125 वीं जयंती

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : संत अन्ना कान्वेंट में मंगलवार को संत अन्ना समाज के 125वीं जयंती मनाई गई. जयंती के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें संत अन्ना कांवेंट की सिस्टर्स एवं काथलिक कलीसिया के विश्वासीगणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. वहीं कॉन्वेंट के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया. [caption id="attachment_370246" align="aligncenter" width="524"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chaibasa-sant-anna.jpeg"

alt="" width="524" height="349" /> समारोह में उपस्थित विद्यार्थी गण[/caption] इस मौके पर संत जेवियर्स बालक उच्च विद्यालय के नव पदस्थापित प्रधानाध्यापक फादर यूजिन एक्का, फादर रंजीत, सिस्टर सालेथू, महिला कालेज चाईबासा की पूर्व प्राचार्या सुरालेन तोपनो, कल्याण पदाधिकारी जोसेफ टोप्पो, सिस्टर सुपीरियर नेली केरकेट्टा, सिस्टर बलमदीना, सिस्टर गुलाबी, सिस्टर अनीता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-electricity-reached-village-village-of-the-district-information-given-to-public-representatives-by-organizing-a-festival/">चाईबासा

: जिले के गांव-गांव तक पहुंची बिजली, महोत्सव आयोजित कर जनप्रतिनिधियों को दी गई जानकारी
मौके पर संत अन्ना के सिस्टर्स को उपहार देकर काथलिक कलीसिया की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई. इससे पहले सुबह कैथोलिक चर्च में संत अन्ना की याद में फादर अनिल डांग की अगुवाई में मिस्सा पूजा अर्पित किया गया. मिस्सा पूजा के अपने संदेश में फादर डांग ने कहा कि संत अन्ना धर्म समाज के संरक्षिका है. इनकी अगुवाई में समाज के कल्याणकारी कार्य करने की प्रेरणा एवं शक्ति मिलती है. इस मौके काथलिक सभा, महिला संघ, युवा संघ के सदस्यगण आशीष बिरूआ, संजीव कुमार बालमुचु, रोयलेन तोपनो, जुलियाना देवगम, रंजीत मुंडु,जेम्स गागराई एवं अन्य विश्वासी गण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-coordination-committee-meeting-of-cisf-crpf-and-district-police-held/">किरीबुरू

: सीआईएसएफ, सीआरपीएफ एंव जिला पुलिस की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही