Search

 
 
 

चाईबासा : सौर ऊर्जा से जगमग होंगे जंगल स्थित 13 पुलिस पिकेट व सीआरपीएफ कैंप

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सुदूर जंगलों में स्थित पुलिस पिकेट तथा सीआरपीएफ कैंप अब सोलर ऊर्जा से जगमग रहेंगे. इस आशय को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में संचालित पुलिस पिकेट एवं सीआरपीएफ के कैंपों में बिजली सुविधा की अनुपलब्धता को ध्यान में रखते हुए जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देश पर 13 पिकेट एवं कैंप में सौर ऊर्जा आधारित पावर प्लांट अधिष्ठापन योजना को प्रारंभ किया गया है. [caption id="attachment_623761" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Chaibasa-Solar-Plant-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विद्युतीकरण करने के लिए लगाया गया सोलर प्लेट.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-all-india-insurance-employees-association-organized-a-two-day-workshop/">जमशेदपुर

: ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

6 स्थानों पर निर्माण कार्य प्रारंभिक स्थिति में है

विशेष केंद्रीय सहायता मद से क्रियान्वित योजना अंतर्गत उक्त चिन्हित स्थानों पर 25 किलोवाट पावर ऑफग्रिड सोलर पावर प्लांट निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है. जिला मद से संचालित योजना के तहत वर्तमान समय तक 7 स्थानों पर सोलर पावर प्लांट निर्माण का कार्य पूर्ण होने को है तथा 6 स्थानों पर निर्माण कार्य प्रारंभिक स्थिति में है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही