Search

चाईबासा : जिले के उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 1385 विद्यार्थी शामिल

Chaibasa (Sukesh Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिले के चार मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा मंगलवार को संपन्न हुई. जिला शिक्षा विभाग द्वारा प्लस टू जिला उच्च विद्यालय, स्कॉट बालिका उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मॉडल विद्यालय-तांतनगर में नामांकन के लिए परीक्षा ली गई. शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में कक्षा 6, 7 व 9 में नामांकन लेने को लेकर उक्त तीनों विद्यालय में ही एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन किया गया. उक्त केंद्रों पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में जिले के कुल 1385 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. मालूम हो कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम के तर्ज पर पठन-पाठन का कार्य किया जाएगा. इन विद्यालयों में कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, खेलकूद सहित वोकेशनल कोर्स आदि की पढ़ाई की सुविधा भी बहाल रहेगी. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-accused-arrested-for-obstructing-police-work/">मझगांव

: पुलिस के कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp