Search

चाईबासा : 13 वीं पदमाबाई रुंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ एवं एसआर रुंगटा ग्रुप के द्वारा आयोजित 13वीं पदमाबाई रुंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता का शुक्रवार को एसआर रुंगटा रिक्रिएशन हाल टाउन क्लब में उद्घाटन किया गया. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पश्चिमी सिंहभूम की डीपीआरओ ईशा खंडेलवाल रही. सर्वप्रथम उद्घाटन समारोह में संघ के अध्यक्ष उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रूंगटा ने आए हुए अतिथियों का अभिवादन किया एवं संघ की गतिविधियों के बारे में सभा को अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-two-youths-arrested-with-country-made-pistol/">पलामू

: देसी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
इसमें मुख्य रूप से उन्होंने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ हर एक सप्ताह शुक्रवार एवं शनिवार को शतरंज का प्रशिक्षण भी कर रहा है. इसमें कई बच्चे अपनी भागीदारी दिखा रहे हैं. इसके उपरांत उपरांत संघ के संरक्षक नितिन प्रकाश ने एसआर रूंगटा ग्रुप को विशेष रूप से धन्यवाद दिया कि उनके वजह से आज जिला में कई खेल की गतिविधियां में वृद्धि दिन प्रतिदिन होती जा रही है. संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने अपने प्रतिवेदन में 13वीं पदमाबाई रुंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता पर प्रकाश डाला एवम पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ के संस्थापक अध्यक्ष नंदलाल रूंगटा का विशेष धन्यवाद दिया जिनके मार्गदर्शन से आज शतरंज संघ सुचारू रूप से अग्रसर है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-absconding-accused-arrested-in-illegal-country-liquor-case/">गिरिडीह

: अवैध देसी शराब मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने प्रतियोगिता को निरंतर सफल बनाने के लिए उन सभी पदाधिकारी एवं पूर्व पदाधिकारी को धन्यवाद दिया. कहा कि हर वर्ष इस प्रतियोगिता में संघ भी एक नए मुकाम पर पहुंच रहा है. मुख्य अतिथि जिला कि डीपीआरओ ईशा खंडेलवाल ने पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ का धन्यवाद दिया और उनकी सराहना की कि वह निरंतर इन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहे हैं जिनके वजह से कई खिलाड़ी एवं बच्चे अपनी भागीदारी इन प्रतियोगिताओं में कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से आगे सभी खिलाड़ियों को कई अवसर मिलेंगे कि वह जिले का प्रतिनिधित्व अन्य स्तर के प्रतियोगिताओं में करें. प्रतियोगिता में कुल 89 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें : पास्का">https://lagatar.in/easter-gives-message-of-newness-hope-and-divine-love-anima-toppo/">पास्का

पर्व नवीनता, आशा और ईश्वरीय प्रेम का संदेश देता है : अनिमा टोप्पो
यह प्रतियोगिता 30 मिनट प्लस 30 सेकंड इंक्रीमेंट एवं सात राउंड के फॉर्मेट में खेला जा रहा है. प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिट्रर जयंत कुमार भुइयां है. मंच का संचालन जयदेव चंद्र त्रिपाठी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन स्वयं चक्रवर्ती ने किया. प्रतियोगिता का समापन समारोह 31 मार्च को 4.30 बजे किया जाएगा. इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के संरक्षक नितिन प्रकाश दीपेंद्र प्रसाद साहू जहांगीर आलम नरेंद्र नाथ पांडे अर्पित खिरवाल हर्ष शर्मा सुब्रत चंद्र त्रिपाठी निर्मल चंद्र त्रिपाठी राकेश बुधिया, अनंत लाल विश्वकर्मा, लड्डू खिरवाल व अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-the-newly-constructed-model-school-is-suffering-the-brunt-of-the-indifference-of-the-education-department/">बहरागोड़ा

: शिक्षा विभाग की उदासीनता का दंश झेल रहा नवनिर्मित मॉडल विद्यालय

चाईबासा : जराईकेला पुलिस ने अवैध गिट्टी लदा दो ट्रैक्टर पकड़ा

Chaibasa (Sukesh Kumar) : जराईकेला थाना पुलिस ने मनोहरपुर-जराईकेला के चेकिंग पोस्ट के समीप दो गिट्टी लदा ट्रैक्टर को पकड़ा है.पुलिस ट्रैक्टर जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बताया जाता है कि अवैध गिट्टी, बालू का कारोबार इन दिनों मनोहरपुर क्षेत्र में तेजी से चल रहा है. पुलिस को सूचना मिली की दो ट्रैक्टर में अवैध गिट्टी लाया जा रहा है, इसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुये दो गिट्टी लदा ट्रैक्टर पकड़ा.इस संबंध में जराईकेला थाना प्रभारी सूर्यकांत ने बताया कि पकड़े गये गिट्टी लदे ट्रैक्टर को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है.वहीं पकड़ा गया गिट्टी लदा ट्रैक्टर मनोहरपुर के बाजर में रहने वाले एक व्यक्ति का ही है. इसे भी पढ़ें : पास्का">https://lagatar.in/easter-gives-message-of-newness-hope-and-divine-love-anima-toppo/">पास्का

पर्व नवीनता, आशा और ईश्वरीय प्रेम का संदेश देता है : अनिमा टोप्पो

बिसरा के तेतेरकेला से देर रात होता है अवैध बालू का कारोबार

मनोहरपुर व आसपास क्षेत्र में रात के अंधेरे में इन दिनों बालू का कारोबार तेजी से हो रहा है. बिसरा के तेतेरकेला बालू घाट से रात के अंधेरे में हाईवा से बालू का कारोबार होता है.वहीं बालू के साथ अवैध गिट्टी का कारोबार भी तेजी से किया जा रहा है.बालू व अवैध गिट्टी का कारोबार करने वाले बालू माफिया धड़ल्ले से अपने कारोबार में लगे हुये हैं, लेकिन पुलिस इक्का-दुक्का गाड़ियां पकड़कर खानापूर्ति में लगी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp