Search

 
 
 

चाईबासा : स्वतंत्रता दिवस पर सदर थाना में जब्त किए गए 15 मॉडिफाइ बाइक

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा शहरी क्षेत्र में मॉडिफाइड बाइक से रफ ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान कुल 29 दोपहिया वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया. जब्त सभी दोपहिया वाहनों एवं उनके चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट की धारा के अंतर्गत विधिसम्मत कानूनी कार्यवाही की जा रही है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-fancy-football-match-organized-on-independence-day/">साहिबगंज

: स्वतंत्रता दिवस पर फैंसी फुटबॉल मैच आयोजित
सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का अनुपालन करें. दोपहिया या चार पहिया वाहन को मॉडिफाइ नहं करें. प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें, लापरवाही पूर्ण वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहनों में ब्लैक फिल्म न लगाएं. अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया, चार पहिया वाहन चलाने के लिए नहीं दें. अन्यथा नाबालिग के साथ-साथ उनके अभिभावकों के विरुद्ध भी विधिसम्मत कानूनी कार्यवाही की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही