Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : नालसा के निर्देश पर 15 कैदियों को किया गया रिहा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के विशेष अभियान राज्य सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला की अध्यक्षता में द्वितीय आवश्यक बैठक हुई. बैठक के बाद प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत होने वाली चार बैठकों में से पहली और दूसरी बैठक में जिला न्यायपालिका के अलग-अलग न्यायालयों से नालसा द्वारा निर्देशित 16 श्रेणियों से प्रथम बैठक में 24 और द्वितीय बैठक में 13 कैदियों को उपयुक्त पाकर चयनित कैदियों को उन्हें उनके मामले में राहत देने की अनुशंसा संबंधित न्यायालय से की थी. इनमें से 15 कैदियों को रिहा किया गया है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-anganwadi-workers-held-a-meeting-for-honorarium-payment/">मनोहरपुर

: मानदेय भुगतान के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं ने की बैठक
उल्लेखनीय है कि नालसा का यह विशेष अभियान आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य के अवसर पर प्रारंभ किया गया है जो 16 जुलाई से 15 अगस्त तक चल रहा है. बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम विश्वनाथ शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही