Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : लोक अदालत में 155 मामलों का हुआ निष्पादन

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम की ओर से शनिवार को स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान गठित 10 बेंचो ने मामलों की सुनवाई करते हुए कुल 155 मामलों का सफल निष्पादन किया. प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर प्रत्येक माह लोक अदालत का आयोजन किया जाता है. इसमें लोग अपने सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए अपील कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/ghatshila-the-villagers-of-dorka-sai-surrounded-the-former-deputy-chief-for-hours/">

 घाटशिला : डोरका साई के ग्रामीणों ने पूर्व उप मुखिया को घंटों घेरे रखा

न्यायिक पदाधिकारी रहे मौजूद

उन्होंने आगे बताया कि इस लोक अदालत में गठित बेंचो में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय योगेश्वर मणि, न्यायिक पदाधिकारियों ओम प्रकाश, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, सूर्य भूषण ओझा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, कल्पना हजारिका जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ, शंकर महाराज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, विनोद कुमार अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, राजश्री अपर्णा कुजूर, न्यायिक दंडाधिकारी सीनियर डिवीजन, राजीव कुमार सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मिलन कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट, तौसीफ मेराज अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदर, ऋषि कुमार न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही