Chaibasa : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा द्वारा मोटर एक्सीडेंट क्लेम केस (MACC) पर 18 मार्च से 23 मार्च तक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक बेंच का गठन कर विशेष लोक अदालत का अयोजन किया गया. इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विश्वनाथ शुक्ला ने बताया कि लोक अदालतों के के माध्यम से मामले को शीघ्रता और सरलता से निपटाए जाते हैं जिसका लाभ आम लोगों को मिलता है. इस दौरान विशेष लोक अदालत में कुल 16 मामलों का निष्पादन हुआ और 96 लाख पंद्रह हजार रुपए की राशि का समायोजन भी हुआ. उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी.
इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-two-arrested-for-selling-liquor-roaming-in-rural-areas-inquiry-continues/">तांतनगर
: ग्रामीण क्षेत्र में घूम घूम कर शराब बेचने वाले दो धराए, पूछताछ जारी
[wpse_comments_template]

Leave a Comment