Search

 
 
 

चाईबासा : गिरिराज सेना के शिविर में 165 यूनिट रक्त संग्रह

 
Shambhu Kumar Chakradharpur : गिरिराज सेना के संस्थापक दिवंगत कमलदेव गिरि के जन्मदिन पर बुधवार को 14वां रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. चक्रधरपुर की श्याम नारायण शौंडिक धर्मशाला में आयोजित शिविर का उद्घाटन अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमान शर्मा, शिक्षक श्रीकांतो मजूमदार व भाजपा नेता तीरथ जामुदा ने स्व. कमलदेव गिरि की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर किया. शिविर में शाम पांच बजे तक 188 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि कुल 165 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. 12 महिलाओं ने भी रक्तदान किया. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, गीता कोड़ा, भाजपा के जिला मंत्री सुरेश साव,टाइगर क्लब जमशेदपुर के अध्यक्ष आजाद गिरि, भाजपा विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि धर्मेंद्र प्रसाद रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया. मधु कोड़ा ने कहा कि युवा नेता कमल देव गिरि भले ही हम लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन समाज के लिए उन्होंने जो सपना देखा था उसे गिरिराज सेना परिवार पूरा कर रहा है. इस मौके पर गिरिराज सेना की ओर से सभी रक्तदाताओं को अंग वस्त्र, मोमेंटो व स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कमलदेव गिरि के बड़े भाई उमाशंकर गिरि, फुलनदेव गिरि, बहन पूजा गिरि, मनोज जिंदल, धीरज ठाकुर, दीपक गुप्ता, सुमीत पोद्दार, अमित पोद्दार, संजीव गिरि, संजय दत्ता, सन्नी साव, राजकुमार यादव, राम साव, संतोष साव, समाजसेवी विनोद भगेरिया, सज्जन भगेरिया, रिक्की छाबड़ा, सतीश अग्रवाल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-said-full-support-to-pm-on-caste-census-asked-when-will-you-get-it-done/">राहुल

ने कहा, जातिगत जनगणना पर पीएम को पूरा समर्थन, पूछा, कब करायेंगे
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही